जी एन ए महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन

Follow Us

भाटापारा। शासकीय गजानंद अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भाटापारा में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर एन एस एस इकाई द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ए. आर. सी. जेम्स द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि भारत की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव एवं देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

पटवारियों से डिप्टी सीएम अरुण साव की अपील, हड़ताल खत्म कर काम पर लौटें; किसानों की फसल क्षति का होगा सर्वे

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान की जानकारी दी गई। विशेष रूप से स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात देश की विभिन्न रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता एवं कुशल नेतृत्व के कारण ही उन्हें लौह पुरुष के रूप में जाना जाता है।

इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सरदार पटेल के व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रीय एकता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

रायपुर कलेक्टोरेट परिसर में चौकीदार का शव मिलने से सनसनी, 20 लाख रुपये से अधिक कर्ज की बात आई सामने

कार्यक्रम के पश्चात ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान महाविद्यालय के विभिन्न स्थलों की साफ-सफाई की गई तथा विद्यार्थियों ने परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व, सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई एवं स्वच्छ वातावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजन तिवारी ने एवं आभार प्रदर्शन सुश्री इंद्राणी मरकाम ने किया।