पिंक पेट्रोल यूनिट मिशन सुरक्षा: नवरात्रि के दौरान मंदिरों में महिलाओं के लिए चलाया जा रहा जागरूकता एवं सुरक्षा अभियान

Follow Us

रायपुर। राजधनी रायपुर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा नवरात्रि पर्व के दौरान शहर के प्रमुख मंदिरों एवं भीड़-भाड़ वाले धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं जागरूकता के उद्देश्य से पिंक पेट्रोल यूनिट के माध्यम से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

आपको बता दें की इस अभियान के अंतर्गत पिंक पेट्रोल यूनिट द्वारा मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों को महिला हेल्पलाइन नंबर – 94792 10932 की जानकारी दी जा रही है तथा उन्हें विभिन्न अपराधों से बचाव एवं संबंधित कानूनों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। पिंक पेट्रोल यूनिट का मुख्य कार्य महिला हेल्पलाइन नंबर 94792 10932 पर प्राप्त सूचनाओं के आधार पर किसी भी प्रकार की आपात स्थिति अथवा संकट में फंसी महिलाओं एवं बच्चों को त्वरित सहायता एवं सुरक्षा प्रदान करना है।

तैनाती एवं कार्यप्रणाली:
पिंक पेट्रोल यूनिट पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के तीनों जोनों में पृथक-पृथक तैनात है। प्रतिदिन प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक सक्रिय रूप से कार्यरत रहती है। स्कूल, कॉलेज, मॉर्निंग/इवनिंग वॉक स्थल एवं धार्मिक आयोजनों में विशेष उपस्थिति सुनिश्चित की जाती है। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग कर आमजन को तत्काल सहायता प्रदान की जाती है।

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर का यह प्रयास महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ समाज में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। अतः सभी नागरिकों से अपील है कि किसी भी आपात स्थिति में महिला हेल्पलाइन नंबर – 94792 10932 का उपयोग करें एवं पुलिस का सहयोग करें।