‘राइज एंड फॉल 2’ में फिर बढ़ा विवाद, शहजाद के ‘गोल्ड डिगर’ कमेंट पर भड़कीं प्रियंका चाहर

Follow Us

मुंबई। रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में प्रियंका चाहर और शहजाद पूनावाला के बीच विवाद बढ़ता नजर आया। अल्टीमेट रूलर टास्क के दौरान दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बातचीत के दौरान प्रियंका ने शहजाद को ‘मैनचाइल्ड’ कहा, जिसके बाद शहजाद ने राज ग्रोवर से प्रियंका को लेकर ‘गोल्ड डिगर’ शब्द का इस्तेमाल किया। राज ने इस टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यहां इसका संदर्भ ठीक नहीं बैठता। प्रियंका ने भी राज की बात से सहमति जताई।

टास्क खत्म होने के बाद प्रियंका ने स्वरा भास्कर से बातचीत में शहजाद की टिप्पणी पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि शहजाद ने उन्हें ‘गोल्ड डिगर’ क्यों कहा और यह बात पूरी रात उनके दिमाग में घूमती रही। प्रियंका ने यह भी कहा कि वह अपने परिवार की जिम्मेदारी खुद संभालती हैं और शहजाद को इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। इसी दौरान उन्होंने गुस्से में शहजाद को शो से बाहर जाते समय पिटने की बात भी कही। ‘राइज एंड फॉल 2’ की शुरुआत 26 सितंबर को प्राइम वीडियो और अमेजन एमएक्स प्लेयर पर हुई है, जिसे पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं। इससे पहले सिवेट तोमर और शहजाद के बीच हाथापाई के बाद सिवेट को शो से बाहर कर दिया गया था।