छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय महाविद्यालय शालेय छात्र संघ ने शिक्षा, रोजगार और सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय महाविद्यालय शालेय छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत छात्र संघ चुनाव कराने समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा के साथ रोजगार की व्यवस्था, नि:शुल्क शिक्षा तथा छत्तीसगढ़ी भाषा में पढ़ाई-लिखाई और शासकीय कामकाज शुरू करने की मांग रखी।

इसके अलावा प्रदेश के स्कूलों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में निर्धारित मापदंडों के अनुरूप आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है। छात्र संघ के प्रदेश प्रभारी रितु महंत, सचिव मोनिश बेहरा और कार्यालय सचिव अंकित साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल लोकभवन पहुंचा और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े अन्य विषयों पर भी शासन स्तर पर आवश्यक पहल किए जाने की मांग की है।