भिलाई। भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं आयोजक अतुल पर्वत के निज निवास पर श्रीधाम वृंदावन से पधारे सुप्रसिद्ध भागवत कथा वाचक पूज्यनीय इंद्रेश उपाध्याय जी का भिलाई आगमन हुआ। इंद्रेश उपाध्याय जी वृंदावन के युवा भागवत कथा वाचक एवं भक्ति-पथ के संस्थापक हैं। वे श्रीकृष्ण चंद्र शास्त्री (ठाकुर जी) महाराज के पुत्र हैं और श्रीमद्भागवत कथा, भजन एवं आध्यात्मिक विषयों को सरल और भावपूर्ण शैली में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।
बीजेपी ने जारी की नई सूची, स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ प्रभारी नियुक्त
इस अवसर पर पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा, मंजू वोरा के साथ पूज्य इंद्रेश उपाध्याय जी से भेंट की और उनका आशीर्वचन प्राप्त किया। इस दौरान रिसाली महापौर शशि सिन्हा एवं रामकली यादव, राजेश शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे। अरुण वोरा ने पूज्य इंद्रेश उपाध्याय जी का भिलाई आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
पार्सल कॉल से शुरू हुआ खेल, विधायक मरकाम का मोबाइल हैक होने से मचा हड़कंप

