पीएम मोदी की मिमिक्री पर सीएम साय का पलटवार, बोले- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता

Follow Us

रायपुर। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मामले में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष के पद पर रहते हुए ऐसा आचरण उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का व्यवहार जनता के सामने स्पष्ट हो रहा है।

भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने के दावे पर सियासत गरम: पुरंदर मिश्रा ने दीपक बैज पर साधा निशाना

ओडिशा दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में सीएम साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से हुई मुलाकात का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि महानदी जल विवाद से जुड़े मामले में ट्रिब्यूनल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिपोर्ट केंद्रीय जल आयोग (CWC) को सौंप दी गई है। साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा में एक ही गठबंधन की सरकार होने से इस मामले के जल्द समाधान की उम्मीद है।

एशियन गेम्स 2026: पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता रजत पदक, वित्त मंत्री चौधरी ने दी बधाई