गुढ़ियारी तालाब में चला विशेष स्वच्छता अभियान, गणेश विसर्जन स्थल की हुई साफ-सफाई

Follow Us

नगरी। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत नगर पंचायत नगरी में सार्वजनिक स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा के नेतृत्व में गुढ़ियारी तालाब परिसर में सफाई अभियान चलाकर गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल को व्यवस्थित किया गया।
आगामी गणेश प्रतिमा विसर्जन को देखते हुए तालाब के आसपास विशेष साफ-सफाई की गई। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विसर्जन स्थल को साफ और उपयोग के लिए सुविधाजनक बनाया गया।नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए नगर पंचायत लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने बताया कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत आगामी दिनों में गांधी गार्डन, विभिन्न प्रतिमा विसर्जन स्थल, खेल स्टेडियम, डमकाडीही सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।अभियान के दौरान लोक निर्माण विभाग सभापति अश्वनी निषाद, राजस्व विभाग सभापति शंकर देव, पार्षद राजा पवार, देवचरण ध्रुव, अंबिका ध्रुव, एल्डरमैन गौरव तिवारी (जानू), स्वच्छता निरीक्षक पुष्कर पाटील सहित नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि और कर्मचारी मौजूद रहे।