जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के महुदा गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया कि शनिवार शाम बारिश के दौरान बाड़ी में काम कर रहे कुछ लोग बारिश से बचने के लिए एक झोपड़ी में रुके थे। इसी दौरान झोपड़ी पर आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में नरेश खैरवार (24), रामभरोश पटेल (32) और तुलसी राम पटेल (51) की मौत हो गई। वहीं अंजू पटेल (26), दुलारा बाई पटेल (46) और बैशाखू (32) घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
