2019 में शुरू हुई महाआरती की परंपरा ने पूरे किए आठ वर्ष; सत्संग-भजन, महाआरती और संत रविदास जी के कलश रथ के आगमन से भक्तिमय हुआ बारसूर
दंतेवाड़ा/बारसूर। ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी बारसूर में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। पुरातत्व विभाग के अंतर्गत आने वाली ऐतिहासिक युगल गणेश जी की विशाल प्रतिमा, जिसे स्थानीय लोग श्रद्धापूर्वक ‘बड़े गणेश जी के नाम से जानते हैं, के समक्ष आयोजित आठवीं महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, नगरवासी, जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। स्थानीय मान्यता के अनुसार बारसूर के युगल गणेश जी को एशिया महाद्वीप के तीसरे बड़े गणेश के रूप में जाना जाता रहा है। यही कारण है कि यह विशाल गणेश प्रतिमा धार्मिक आस्था के साथ-साथ बारसूर की ऐतिहासिक पहचान का भी महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है।
2019 में शुरू हुई महाआरती की परंपरा, आठवें वर्ष में भी दिखा उत्साह
बारसूर के बड़े गणेश जी की महाआरती की परंपरा वर्ष 2019 में प्रारंभ हुई थी, जो अब अपने आठवें आयोजन तक पहुंच चुकी है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ महाआरती, सत्संग एवं भजन मंडली का आयोजन किया गया। गुमरगुंडा के पूज्य स्वामी विशुद्धानन्द सरस्वती जी महाराज के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में यह महाआरती कार्यक्रम संपन्न हुआ। स्वामी जी के आध्यात्मिक मार्गदर्शन में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ सहभागिता की। भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत भक्तिमय भजनों से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर भजनों का आनंद लेते रहे। इसके पश्चात विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ बड़े गणेश जी की महाआरती की गई। दीपों की ज्योति, घंटियों की ध्वनि और सामूहिक जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
नौकरी लगाने के नाम पर 5.50 लाख रुपये की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
क्षेत्रीय विधायक चैतराम अट्टामी सहित जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक चैतराम अट्टामी जी भी शामिल हुए। उन्होंने बड़े गणेश जी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर महाआरती में सहभागिता की और भगवान श्री गणेश जी से क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की। संत रविदास जी के कलश रथ का भी हुआ आगमन आठवीं महाआरती के इस पावन अवसर पर संत शिरोमणि रविदास जी के कलश रथ का बारसूर आगमन भी हुआ। कलश रथ के आगमन पर श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों ने श्रद्धाभाव के साथ स्वागत किया।
संत रविदास के विचारों से जुड़े समानता, सामाजिक समरसता, सद्भाव और मानवता के संदेश ने इस धार्मिक आयोजन को एक व्यापक सामाजिक संदेश से भी जोड़ा। धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे की भावना कार्यक्रम में स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
संतों, समाज प्रमुखों और नगरवासियों की रही सहभागिता
कार्यक्रम में गुमरगुंडा के पूज्य स्वामी विशुद्धानन्द सरस्वती महाराज, प्रमोद अट्टामी, खुड़ी राम नाग, अभिमन्यु सोनी, राजाराम वट्टी, संतोष गुप्ता, सुभद्रा नेगी, पायल गुप्ता सहित बुद्धिजीवी, विभिन्न समाजों के प्रमुख, गायत्री परिवार के सदस्य, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश जी के श्रीचरणों में शीश नवाकर अपने परिवार, समाज एवं क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। ‘गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से पूरा बारसूर भक्तिमय हो उठा।
राजनांदगांव में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई के बाद जेल भेजा
नगर पालिका, प्रशासन और पुलिस का रहा विशेष सहयोग
कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों तथा पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। प्रशासन एवं पुलिस की व्यवस्थाओं के चलते श्रद्धालुओं को कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया। आयोजन से जुड़े लोगों ने नगर प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग एवं समन्वय से धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
धार्मिक आस्था के साथ ऐतिहासिक विरासत से जुड़ा आयोजन
बारसूर की पहचान उसकी प्राचीन ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक आस्था दोनों से जुड़ी हुई है। पुरातत्व विभाग के अंतर्गत आने वाली बड़े गणेश जी की विशाल प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र है। स्थानीय लोगों द्वारा इसे प्रेम और श्रद्धा से ‘बड़े गणेश जी के नाम से पुकारा जाता है। वर्ष 2019 में प्रारंभ हुई महाआरती की परंपरा का आठवें आयोजन तक पहुंचना इस बात को दर्शाता है कि बारसूरवासियों और आसपास के क्षेत्र के लोगों में इस धार्मिक परंपरा के प्रति निरंतर श्रद्धा बनी हुई है। स्वामी विशुद्धानन्द सरस्वती जी महाराज के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित होने वाली यह महाआरती प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं को एक साथ जोडऩे का माध्यम बन रही है।
ममता बनर्जी को एक और झटका, रेजीनगर से टीएमसी प्रत्याशी रबीउल आलम ने वापस लिया नाम
क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना
कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश जी से प्रार्थना करते हुए कहा कि विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की कृपा सदैव क्षेत्रवासियों पर बनी रहे। प्रत्येक घर में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली आए तथा बारसूर सहित पूरे दंतेवाड़ा क्षेत्र में सामाजिक सद्भाव, भाईचारा और शांति का वातावरण बना रहे। भक्ति, सत्संग, भजन और महाआरती से सजा बारसूर का यह धार्मिक आयोजन लंबे समय तक श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक अनुभूति का केंद्र बना रहा।
