नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद अभिनेता गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा की पहली फिल्म का आधिकारिक ऐलान हो गया है। वह हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘हीरो की हॉररिन’ से बॉलीवुड में कदम रखेंगे। फिल्म का निर्देशन साजिद खान करेंगे, जबकि इसे एकता कपूर और अमर बुटाला मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में यशवर्धन के साथ ‘लापता लेडीज’ से चर्चा में आईं नितांशी गोयल मुख्य भूमिका निभाएंगी।
‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 14 दिन में कमाए 149 करोड़ से ज्यादा
इसके अलावा सुनीता आहूजा, जेमी लिवर, चंकी पांडे, बृजेंद्र काला और सिमरत कौर रंधावा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। खास बात यह है कि, पहली बार यशवर्धन और उनकी मां सुनीता आहूजा एक ही फिल्म में स्क्रीन शेयर करेंगे। निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट 7 जनवरी 2027 तय की है। हॉरर और कॉमेडी के मिश्रण वाली यह फिल्म यशवर्धन के करियर की बड़ी लॉन्च मानी जा रही है। वहीं, दूसरी ओर गोविंदा भी अपनी कमबैक फिल्म ‘रूपा’ को लेकर चर्चा में हैं, जिससे उनके परिवार के लिए यह दौर खास बन गया है।
