महतारी वंदन योजना से उमा सिंह अपनी बिटिया के भविष्य के लिए कर रहीं बचत

Follow Us

o अम्बिकापुर : ‘बहनों की तरक्की, परिवार की शान-विष्णु भैया का यही अभियान।’
o हर माह मिलने वाली राशि पोस्ट ऑफिस में जमा कर बेटी की पढ़ाई-लिखाई के लिए कर रहीं सुरक्षित

अम्बिकापुर। प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही उन्हें अपने परिवार और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आर्थिक योजना बनाने का अवसर महतारी वंदन योजना दे रही है। योजना से लाभान्वित लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत खुटिया निवासी उमा सिंह हर माह मिलने वाली ₹1,000 की राशि अपनी बिटिया के नाम पर पोस्ट ऑफिस में जमा कर रही हैं।

शीतल ने योजना से संवारा मां-बच्चे का स्वास्थ्य

उमा सिंह ने बताया कि, महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें प्रत्येक माह ₹1,000 की सहयोग राशि प्राप्त होती है। वह इस राशि का उपयोग स्वयं पर खर्च करने के बजाय अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से पोस्ट ऑफिस में जमा कर रही हैं। उनका कहना है कि आगे चलकर यह बचत उनकी बिटिया की पढ़ाई-लिखाई में उपयोगी साबित होगी।

उमा सिंह ने इस आर्थिक सहयोग के लिए सीएम साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि उनके लिए अपनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बचत करने का माध्यम बनी है। उन्होंने मुख्यमंत्री को योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया।

रक्षाबंधन से पहले 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां, संतोषी श्रीवास ने जताया विष्णु भैया का आभार

महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित सहायता महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ बचत की आदत विकसित करने के साथ ही परिवार की प्राथमिक आवश्यकताओं को पूरा करने और बच्चों के भविष्य के लिए आर्थिक आधार तैयार करने में सहयोग प्रदान कर रही है। उमा सिंह की पहल इसी सकारात्मक बदलाव की तस्वीर प्रस्तुत करती है, जहां योजना की राशि तत्काल जरूरतों के साथ-साथ आने वाले कल को बेहतर बनाने के लिए भी उपयोग में लाई जा रही है।

मोहला: राखी का बंधन, खुशियों का संसार, महतारी वंदन से बहनों को मिला संबल अपार