रायपुर। छत्तीसगढ़ में गौठानों की व्यवस्था, यूसीसी और सड़कों की हालत को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि, गौठानों की बदहाल व्यवस्था के कारण मवेशी सड़कों पर घूम रहे हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने गोबर खरीदी योजना बंद किए जाने पर भी सवाल उठाए।
नैनीताल की इस झील में पूर्णिमा की रात आती हैं परियां? जानिए रहस्यमयी परीताल का राज
अमरजीत के आरोपों पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि, पिछली सरकार के समय गौठान योजना शुरू तो हुई, लेकिन रखरखाव और चारे के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई। मौजूदा सरकार गौठानों को बेहतर बनाने पर काम कर रही है और आने वाले समय में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। समान नागरिक संहिता को लेकर अमरजीत भगत ने इसे जनता को परेशान करने वाला कदम बताया।
पंत ने रचा इतिहास! विदेशी जमीन पर धोनी का बड़ा रिकॉर्ड किया ध्वस्त
उन्होंने आरोप लगाया कि, चुनावी राज्यों में भाजपा यूसीसी और SIR जैसे मुद्दे उठाती है। इसके जवाब में राजेश अग्रवाल ने कहा कि, कांग्रेस अच्छे कामों का विरोध करती है और UCC लागू होने से जनता को लाभ मिलेगा। अग्रवाल ने कहा कि, खराब सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर हो चुके हैं और बारिश खत्म होते ही काम तेज किया जाएगा। उन्होंने नक्सलवाद के मुद्दे पर भी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। वहीं, पर्यटन विभाग के नाम पर फर्जी टोल-फ्री नंबर से ठगी के मामले में साइबर सेल को सूचना देने और कार्रवाई की बात कही गई है।
पंत-जुरेल ने श्रीलंका को किया बेहाल! 112 रन की साझेदारी, भारत 419/6
