पंत-जुरेल ने श्रीलंका को किया बेहाल! 112 रन की साझेदारी, भारत 419/6

Follow Us

कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले पर पकड़ मजबूत कर ली है। लंच तक भारत ने पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 419 रन बना लिए हैं। दिन के पहले सत्र में भारत ने सिर्फ एक विकेट गंवाया।सारांश जैन 6 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद चोट से उबरकर ऋषभ पंत मैदान पर उतरे। पंत ने ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर श्रीलंकाई गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ा दीं। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 151 गेंदों में 112 रन की नाबाद साझेदारी कर ली है।

मैदान पर भिड़े जायसवाल और फर्नांडो: आउट होने के बाद बढ़ा विवाद, धक्का-मुक्की तक पहुंची बात

पंत ने शुरुआत में संयम दिखाया, लेकिन बाद में तेजी से रन बनाए। उन्होंने 81 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और लंच तक 88 गेंदों पर 63 रन बनाकर नाबाद हैं। उनकी पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। वहीं, जुरेल 107 गेंदों में 59 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं। इससे पहले पहले दिन देवदत्त पडिक्कल ने 117 रन की शानदार पारी खेली थी। वह लगातार दो विदेशी टेस्ट में शतक लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बने हैं, जो 2018-19 के बाद ऐसा करने वाले पहले भारतीय हैं। कप्तान शुभमन गिल ने भी 50 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो अब तक 4 विकेट ले चुके हैं।

एशिया कप से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका! नजीहा अल्वी बाहर, सदफ शमास की एंट्री