पुलिस ने बरामद की नाबालिग, दुष्कर्म के आरोप में युवक पर शिकंजा

Follow Us

कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को दंतेवाड़ा जिले के गीदम क्षेत्र से सकुशल बरामद किया है। पुलिस ने बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, सात अक्टूबर 2025 को बालिका के पिता ने कोण्डागांव थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि, उनकी 14 वर्ष आठ माह की बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों ने आशंका जताई थी कि, किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

यमन में हूतियों पर बड़ा हमला, 24 घंटे में 81 सैन्य अभियान

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने बालिका की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर जानकारी जुटाई और जांच को आगे बढ़ाया। इसी दौरान उसके दंतेवाड़ा जिले के गीदम क्षेत्र में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया। मामले में सामने आए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और आरोपों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया। पुलिस का कहना है कि, मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

चीनी से पेट्रोल तक ई20 पर बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा