यमन में हूतियों पर बड़ा हमला, 24 घंटे में 81 सैन्य अभियान

Follow Us

अदन। यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई तेज होने का दावा किया गया है। यमन के सशस्त्र बलों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान देश के अलग-अलग मोर्चों पर हूतियों के खिलाफ 81 सैन्य अभियान चलाए गए। सशस्त्र बलों के प्रवक्ता कर्नल माजिद अल-नाज़िली ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी बयान में अभियान की जानकारी दी।

चीनी से पेट्रोल तक ई20 पर बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

उनके अनुसार, इन कार्रवाइयों का उद्देश्य हूती समूह की सैन्य क्षमता को कमजोर करना और उसके ठिकानों तथा संसाधनों को निशाना बनाना था। प्रवक्ता ने दावा किया कि, सैन्य अभियानों के दौरान हूती संगठन के कई नेता और लड़ाके मारे गए या घायल होकर कार्रवाई से बाहर हो गए। इसके अलावा कई सैन्य उपकरणों और वाहनों को भी नष्ट किए जाने की बात कही गई है।

हिचिलेमा फिर बने ज़ाम्बिया के राष्ट्रपति, पीएम मोदी ने दी बधाई

हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। यमन में लंबे समय से जारी संघर्ष के बीच हूती समूह और सरकार समर्थित बलों के बीच तनाव क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए भी गंभीर चुनौती बना हुआ है। ईरान के साथ हूतियों के संबंधों को लेकर भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार चिंता जताई जाती रही है। 81 अभियानों के दावे से संकेत मिलता है कि, यमन में सैन्य गतिविधियां एक बार फिर तेज हो रही हैं और आने वाले दिनों में संघर्ष की स्थिति पर दुनिया की नजर बनी रहेगी।

पेपर लीक की सूचना मिलते ही कृषि मंत्री नेताम ने दिखाई सख्ती, तत्काल FIR और जांच के निर्देश