होर्मुज जलडमरूमध्य पर बड़ा अपडेट: ईरान-ओमान में समुद्री नक्शे पर बनी सहमति 

Follow Us

तेहरान। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान और ओमान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अहम प्रगति हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई के अनुसार, दोनों देशों ने जलडमरूमध्य के लिए समुद्री मानचित्र पर सहमति बना ली है। हालांकि, कुछ तकनीकी और अन्य मुद्दों पर बातचीत अभी जारी है।

ब्रिटेन की ओर बढ़ रहे प्रवासियों की नाव संकट में, समुद्री बचाव दल ने 82 लोगों को बचाया

इससे पहले सऊदी चैनल अल-हदाथ ने दावा किया था कि, ईरान और ओमान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को परिवहन के लिए पूरी तरह खोलने पर सहमति बना ली है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फैसले को अभी ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की मंजूरी मिलना बाकी है। समझौते की औपचारिक घोषणा आने वाले दिनों में किए जाने की संभावना जताई गई है।

भारत-बंगलादेश दोस्ती को नई ऊंचाई देने की पहल, आपसी सहयोग को बताया विकास की कुंजी

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में शामिल है और यहां किसी भी तरह का व्यवधान वैश्विक तेल आपूर्ति तथा बाजारों पर सीधा असर डाल सकता है। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिका और ईरान मध्यस्थ देशों की मदद से अपने संघर्ष को समाप्त करने के लिए संभावित समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 9 अगस्त को कहा था कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत बेहद धीमी गति से आगे बढ़ रही है।

अटल बिहारी वाजपेयी को मुर्मु, राधाकृष्णन, मोदी और नवीन सहित विभिन्न नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि