डार्विन। बांग्लादेश ने क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय जोड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया को उसके घरेलू मैदान पर पहले टेस्ट में 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। यह ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत है और टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी दूसरी जीत। जीत की नींव बांग्लादेश के गेंदबाजों ने रखी। मेहदी हसन मिराज ने पांच विकेट, जबकि हसन महमूद ने तीन विकेट झटककर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
होर्मुज जलडमरूमध्य पर बड़ा अपडेट: ईरान-ओमान में समुद्री नक्शे पर बनी सहमति
चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 161 रन से पारी आगे बढ़ाई। कैमरन ग्रीन ने शानदार जुझारू शतक जड़ते हुए 201 गेंदों पर 104 रन बनाए। उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया। हालांकि, मिराज ने 93वें ओवर में ग्रीन को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। इसके बाद मिराज ने नेथन लॉयन को 15 रन पर एलबीडब्ल्यू कर ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 284 रन पर समेट दी। मेजबान टीम के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने महज एक विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया और ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
ब्रिटेन की ओर बढ़ रहे प्रवासियों की नाव संकट में, समुद्री बचाव दल ने 82 लोगों को बचाया
