मुंबई। स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक ‘ये फितूर तेरा’ में सौम्या और जीत की जोड़ी इन दिनों दर्शकों के बीच खास चर्चा में है। दोनों के बीच दिखाई जा रही शानदार केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है और सोशल मीडिया पर उनकी जोड़ी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शो में सौम्या और जीत के रिश्ते के उतार-चढ़ाव और रोमांटिक पलों को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। स्क्रीन पर दोनों की सहज बॉन्डिंग और भावनात्मक जुड़ाव कहानी को और दिलचस्प बना रहा है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जोड़ी से जुड़े एडिट्स, रील्स और वीडियो लगातार शेयर कर रहे हैं।
Read more: रानी मुखर्जी का बढ़ा गौरव: आईएफएफएम में अभिनय उत्कृष्टता के लिए सम्मानhttps://amritsandesh.com/rani-mukerji-honoured-awarded-for-acting-excellence-at-iffm/
कई प्रशंसक दोनों के रोमांटिक सीन्स को पसंद करते हुए उनकी जोड़ी को अपनी पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में शामिल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर मिल रही प्रतिक्रियाओं से साफ है कि, सौम्या और जीत की कहानी दर्शकों के बीच मजबूत पकड़ बना रही है। शो के आगामी एपिसोड में दोनों के रिश्ते में क्या नया मोड़ आता है, इसे लेकर भी दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है। अब देखना होगा कि, यह लोकप्रिय जोड़ी आगे कहानी में कौन-सा नया रंग भरती है।
Read more: भारत दौरे पर सस्पेंस बरकरार, तारिक रहमान की यात्रा अभी फाइनल नहींhttps://amritsandesh.com/suspense-remains-over-the-india-visit-tariq-rahmans-trip-is-not-yet-finalized/
