अरुणाचल पर फिर आमने-सामने भारत-चीन,पीपीए के आरोपों पर भड़का बीजिंग

Follow Us

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश को लेकर भारत और चीन के बीच एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने अरुणाचल प्रदेश की क्षेत्रीय पार्टी पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (PPA) पर सीमा विवाद को राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

Read more: विभाजन की पीड़ा याद कर भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- लोगों ने शून्य से फिर खड़ी की जिंदगीhttps://amritsandesh.com/pm-modi-gets-emotional-recalling-the-pain-of-partition-says-people-rebuilt-their-lives-from-scratch/

दरअसल, पीपीए की एक फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी ने ताकसिंग इलाके का दौरा कर दावा किया था कि, चीनी पीएलए ने कुछ भारतीय गश्ती क्षेत्रों तक पहुंच को बाधित किया है। हालांकि, इन दावों पर भारतीय सरकारी सूत्रों ने आपत्ति जताई है और चीन ने भी सीमा की स्थिति को सामान्य और स्थिर बताया है।

इसी बीच भारत ने अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों और भौगोलिक विशेषताओं के लिए आधिकारिक भारतीय नाम दर्ज किए हैं। चीन ने इस कदम की आलोचना करते हुए कहा है कि, इससे सीमा वार्ता प्रभावित हो सकती है। गौरतलब है कि ,चीन अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा करता है और इसे ‘जंगनान’ कहता है, जबकि भारत लगातार स्पष्ट करता रहा है कि अरुणाचल प्रदेश उसका अभिन्न हिस्सा है।

Read more: प्रदेश महामंत्री के रूप में एक साल पूर्ण होने पर भाजपाइयों ने यशवंत जैन को दी बधाईhttps://amritsandesh.com/bjp-members-congratulated-yashwant-jain-on-completing-one-year-as-the-state-general-secretary/