विभाजन की पीड़ा याद कर भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- लोगों ने शून्य से फिर खड़ी की जिंदगी

Follow Us

नई दिल्ली। 14 अगस्त को देशभर में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1947 के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों और विस्थापन का दर्द झेलने वाले परिवारों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि विभाजन ने अनगिनत जिंदगियां उजाड़ दीं।

Read more: प्रदेश महामंत्री के रूप में एक साल पूर्ण होने पर भाजपाइयों ने यशवंत जैन को दी बधाईhttps://amritsandesh.com/bjp-members-congratulated-yashwant-jain-on-completing-one-year-as-the-state-general-secretary/

कई परिवार बिछड़ गए, लोगों ने अपनों को खोया और भारी कठिनाइयों का सामना किया। इसके बावजूद प्रभावित लोगों ने हिम्मत नहीं हारी और शून्य से अपनी जिंदगी दोबारा शुरू की। उन्होंने मेहनत और संघर्ष के बल पर न सिर्फ अपने जीवन को संवारा, बल्कि देश की प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि, इन लोगों की संघर्षपूर्ण यात्राएं मानव साहस और जज्बे की ताकत को दर्शाती हैं। उन्होंने देशवासियों से सद्भाव, भाईचारे और एकजुटता को मजबूत करने का संकल्प लेने की अपील की। बता दें कि, केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य विभाजन के दौरान लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा और संघर्ष की याद को जीवित रखना है।

Read more: स्टाइपेंड को बढ़ाने की मांग को लेकर एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टर्स का प्रदर्शनhttps://amritsandesh.com/mbbs-intern-doctors-protest-demanding-increase-in-stipend/