० यात्रियों की सुरक्षा और ऑटो संचालन को व्यवस्थित करने दुर्ग यातायात पुलिस की पहल, 150 चालकों को दी गई योजना की जानकारी
दुर्ग । यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने और ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों की पहचान व संचालन को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस दुर्ग ने महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल के निर्देशानुसार 16 अगस्त 2026 से ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों का रजिस्ट्रेशन कर उन्हें क्तक्र कोड जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इसी सिलसिले में बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम में करीब 150 ऑटो चालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने चालकों को क्तक्र कोड रजिस्ट्रेशन की योजना, उसके उद्देश्य और यात्रियों की सुरक्षा में इसकी उपयोगिता की जानकारी दी।
रजिस्ट्रेशन के बाद प्रत्येक चालक को जारी क्तक्र कोड के माध्यम से यात्रियों को ऑटो चालक की पहचान और सत्यापन संबंधी जानकारी प्राप्त करने में सुविधा होगी। इससे यात्रियों में सुरक्षित यात्रा का भरोसा बढऩे के साथ ऑटो एवं ई-रिक्शा संचालन में पारदर्शिता भी आएगी।
यातायात पुलिस द्वारा ऑटो चालकों के लिए निर्धारित स्थान, रोटेशन व्यवस्था और किराया निर्धारण को भी व्यवस्थित किया जाएगा। चालकों को निर्देश दिए गए कि वे अपने वाहनों के सभी दस्तावेज पूर्ण एवं अद्यतन रखें, वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।
जिन ऑटो चालकों के वाहन संबंधी दस्तावेज पूर्ण नहीं हैं, उनके दस्तावेज परिवहन विभाग से समन्वय कर शासकीय शुल्क के तहत पूर्ण कराने की दिशा में भी पहल की जाएगी।
बैठक के दौरान जनहित फाउंडेशन रायपुर के श्री ऋषभ सोनी ने क्कक्कञ्ज और मोबाइल के माध्यम से चालकों को क्तक्र कोड रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप समझाई। उन्होंने रजिस्ट्रेशन की व्यावहारिक जानकारी देते हुए चालकों को प्रक्रिया का डेमो भी दिया।
यातायात पुलिस दुर्ग का कहना है कि ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन और क्तक्र कोड आधारित पहचान व्यवस्था यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने में सहायक होगी।
