झारखंड में जेपीएससी -जेएसएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में बीजेपी का प्रदर्शन

Follow Us

रांची। जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर झारखंड में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। प्रदर्शनकारियों पर विधानसभा घेराव के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में बीजेपी ने मंगलवार को राज्यव्यापी ‘झारखंड बंद’ का आह्वान किया है। बंद को देखते हुए राजधानी रांची समेत कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती के साथ संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। कई निजी स्कूलों में भी एहतियातन छुट्टी घोषित किए जाने की जानकारी सामने आई है। बीजेपी के मुताबिक, बंद सुबह 8 बजे से आधी रात तक प्रभावी रहेगा।

Read more: डिप्टी सीएम अरूण साव तिरंगा यात्रा में हुए शामिल, ढाई किमी निकाली गई पैदल रैलीhttps://amritsandesh.com/deputy-cm-arun-sao-participated-in-the-tiranga-yatra-a-2-5-km-foot-rally-was-held/

हालांकि, एंबुलेंस, अस्पताल और अन्य जरूरी सेवाओं को इससे बाहर रखा गया है। पार्टी नेताओं ने छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की जांच की मांग की है। दरअसल, सोमवार को विधानसभा की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हुआ था। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन, आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया। घटना में कुछ छात्रों और पुलिसकर्मियों के घायल होने की बात कही गई। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीजेपी के बंद को राजनीतिक कदम बताते हुए छात्रों से बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की है।

Read more: जल-मृदा संरक्षण के साथ ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार: मंत्री टंक राम वर्माhttps://amritsandesh.com/villagers-gaining-employment-alongside-water-and-soil-conservation-minister-verma/