बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक प्रतिष्ठित 5-स्टार होटल में पारिवारिक विवाद ने रोंगटे खड़े कर देने वाला रूप ले लिया। 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी 5 और 10 साल की दो मासूम बेटियों की गला घोंटकर हत्या कर दी और खुद भी जान देने की कोशिश की। होटल के सिक्योरिटी मैनेजर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गंभीर हालत में मणिपाल अस्पताल पहुंचाया।
Read More: झारखंड में जेपीएससी -जेएसएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में बीजेपी का प्रदर्शनhttps://amritsandesh.com/bjp-protest-in-jharkhand-in-support-of-jpsc-and-jssc-aspirants/
आपको बता दे, मौके से मिले सुसाइड नोट में आरोपी ने पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए लिखा कि, उसके पास इसके सबूत हैं। घरेलू कलह के इस खौफनाक अंत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। ऐसी ही एक अन्य घटना राजधानी दिल्ली के मानसरोवर पार्क में सामने आई, जहाँ पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 15 साल की बेटी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। ये दोनों घटनाएँ यह सोचने पर मजबूर करती हैं कि, जब आपसी रिश्ते और भरोसा टूटने लगते हैं, तो क्रोध में अंधा हुआ इंसान अपनों का ही सबसे बड़ा दुश्मन बन बैठता है।
Read more: डिप्टी सीएम अरूण साव तिरंगा यात्रा में हुए शामिल, ढाई किमी निकाली गई पैदल रैलीhttps://amritsandesh.com/deputy-cm-arun-sao-participated-in-the-tiranga-yatra-a-2-5-km-foot-rally-was-held/
