ट्रक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, घर में जा घुसा ट्रक; हादसे में कई लोग घायल

Follow Us

जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुड़पार में सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां ट्रक और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक सड़क किनारे स्थित एक दुकान के कमरे को तोड़ते हुए घर में जा घुसा।बताया जा रहा है कि हादसे के समय घर में लोग सो रहे थे। ट्रक के घर में घुसने से करीब चार लोग उसकी चपेट में आ गए, जिससे कई लोगों को चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे की सूचना मिलते ही शिवरीनारायण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल परमानंद साहू, संजय सूरज चौहान और शत्रुघ्न गिरी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय जांजगीर रेफर किया गया है।फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है और टक्कर के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।