VIP रोड के FTV क्लब में गिरी लोहे की रेलिंग, युवक घायल; संचालक के खिलाफ केस दर्ज

Follow Us

रायपुर। राजधानी के VIP रोड स्थित FTV क्लब में शनिवार देर रात लोहे की रेलिंग गिरने से एक युवक घायल हो गया। हादसे में युवक की दोनों कलाइयों में गंभीर चोटें आई हैं।जानकारी के मुताबिक, श्रीराम नगर फेस-01 निवासी विकास अग्रवाल अपने दोस्तों के साथ शनिवार देर रात FTV क्लब में खाना खाने और पार्टी करने पहुंचे थे। इसी दौरान क्लब परिसर में लगी लोहे की रेलिंग अचानक टूटकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से विकास अग्रवाल घायल हो गए।

हादसे के बाद घायल विकास अग्रवाल ने तेलीबांधा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने FTV क्लब के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्लब प्रबंधन की कथित लापरवाही और सुरक्षा मानकों की भी जांच कर रही है।