प्रथम सावन सोमवार पर शिवनाथ तट स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना

Follow Us

दुर्ग। सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने शिवनाथ नदी तट स्थित भगवान शिव के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक कर प्रदेश तथा दुर्ग शहर की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं सर्वांगीण विकास की कामना की।

इस अवसर पर उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन तथा समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे और जनकल्याण की प्रार्थना की। वोरा ने कहा कि, सावन का पावन महीना भगवान शिव की आराधना का विशेष अवसर है। भगवान भोलेनाथ की कृपा से प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण का मार्ग सदैव प्रशस्त हो तथा सभी के जीवन में सुख-समृद्धि का वास हो।

इस अवसर पर पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार साहू, महिला अध्यक्ष कन्या धीमर, फतेह सिंह भाटिया, पूर्व अल्पसंख्यक अध्यक्ष शरीफ खान, सफी खान (गोलू), पूर्व पार्षद श्रद्धा सोनी, राहुल अग्रवाल, आंचल गुप्ता, ऋषि साहू एवं सुधीर चंदेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।