* 193 शहरों में 350 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्रों के माध्यम से ब्रांड देशभर में ग्राहकों के और करीब पहुँचा
* नेटवर्क का विस्तार 2021 में 191 संपर्क केंद्रों से बढ़कर 2026 में 350 से अधिक हो गया, यानि पाँच वर्षों में लगभग 85% की वृद्धि
* जनवरी से अक्टूबर 2026 के दौरान नए आउटलेट्स का ब्रांड की कुल बिक्री में 25% से अधिक योगदान रहा
* 16 शहरों, 18 ब्रांड्स और ग्राहकों की 88,000 समीक्षाओं को शामिल करने वाले कारपीएचडी सर्वेक्षण में डीलर नेटवर्क को डीलरशिप ग्राहक अनुभव के मामले में नंबर 1 स्थान मिला
बिलासपुर। स्कोडा ऑटो इंडिया ने देशभर में अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए, 193 शहरों में 350 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्र स्थापित किए हैं, जिससे ग्राहकों के लिए इसके उत्पादों और वाहन स्वामित्व संबंधी सेवाओं तक पहुँच और आसान हुई है। 30 अक्टूबर, 2026 को इम्फाल में अपने 350वें ग्राहक संपर्क केंद्र का उद्घाटन करके ब्रांड ने यह उपलब्धि हासिल की और इसके साथ ही मणिपुर में भी प्रवेश किया। यह विस्तार स्थापित बाजारों के साथ-साथ उभरते क्षेत्रों में भी बिक्री और बिक्री-पश्चात सेवाओं को ग्राहकों के और करीब पहुँचाने की स्कोडा ऑटो इंडिया की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए, स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक आशीष गुप्ता ने कहा, “193 शहरों में 350 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्रों का आँकड़ा पार करना पूरे भारत में ग्राहकों के लिए स्कोडा को और करीब लाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमारे मौजूदा और नए डीलर साझेदार इस यात्रा का अभिन्न हिस्सा हैं। भारत में स्कोडा ब्रांड को और मजबूत बनाने के हमारे दृष्टिकोण को साझा करने के लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूँ। नए बाजारों में प्रवेश करते समय हमारी प्राथमिकता स्पष्ट है, बिक्री और बिक्री-पश्चात सेवाओं के दौरान ग्राहकों को एक समान और समृद्ध अनुभव प्रदान करना। हमारे बढ़ते उत्पाद पोर्टफोलियो और ग्राहक-केंद्रित पहलों के साथ, यह विस्तृत होता नेटवर्क ग्राहकों का विश्वास मजबूत करने और देशभर में उनकी पसंद का ब्रांड बने रहने में हमारी मदद करेगा।”
पहुँच का विस्तार, उपस्थिति को मजबूती:
स्कोडा ऑटो इंडिया का नेटवर्क 2021 में 191 ग्राहक संपर्क केंद्रों से बढ़कर 2025 में 325 और अक्टूबर 2026 तक 350 से अधिक हो गया है। इसका भौगोलिक विस्तार 2024 में 25 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 156 शहरों से बढ़कर आज 29 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 193 शहरों तक पहुँच गया है। 79 डीलर साझेदारों के सहयोग से संचालित इस नेटवर्क में 270 बिक्री संपर्क केंद्र और 203 बिक्री-पश्चात सेवा केंद्र शामिल हैं, जिनमें कई 2एस/3एस सुविधाएँ भी हैं। जनवरी 2025 से अक्टूबर 2026 के बीच, ब्रांड ने 38 नए शहरों में 58 शोरूम और 34 नए शहरों में 45 कार्यशालाएँ शुरू कीं, जिससे बिक्री और बिक्री-पश्चात सेवाओं तक ग्राहकों की पहुँच का विस्तार हुआ।
नए बाजारों तक पहुँच, नए अवसरों का सृजन:
स्कोडा ऑटो इंडिया की विस्तार रणनीति स्थापित महानगरीय बाजारों से आगे बढ़कर नए क्षेत्रों के ग्राहकों तक पहुँचने पर केंद्रित है। वर्ष 2026 में ब्रांड ने 11 नए शहरों में प्रवेश किया: बालासोर, बारामती, बठिंडा, बीकानेर, गुना, इम्फाल, जोरहाट, कैथल, खम्मम, श्रीगंगानगर और वसई। इम्फाल में उद्घाटन के साथ ही मणिपुर में एसएवीडब्ल्यूआईपीएल समूह के किसी ब्रांड की पहली उपस्थिति दर्ज हुई। पूर्वोत्तर क्षेत्र में समूह के ब्रांड्स के बीच स्कोडा की भौगोलिक पहुँच सबसे व्यापक है। इस विस्तार का व्यावसायिक प्रभाव भी दिखाई दे रहा है। जनवरी से अक्टूबर 2026 के दौरान नए आउटलेट्स का ब्रांड की कुल बिक्री में 25% से अधिक योगदान रहा।
हाउसिंग बोर्ड कालोनी भाटापारा में चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाना:
नेटवर्क के विस्तार के साथ-साथ, स्कोडा ऑटो इंडिया बिक्री और बिक्री-पश्चात सेवाओं के दौरान ग्राहकों को एक समान अनुभव प्रदान करने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। बेंगलुरु स्थित इसके डीलर साझेदार ने 16 शहरों, 18 ऑटोमोटिव ब्रांड्स और ग्राहकों की 88,000 समीक्षाओं को शामिल करने वाले कारपीएचडी सर्वेक्षण में डीलरशिप ग्राहक अनुभव के मामले में नंबर 1 स्थान प्राप्त किया। इस प्रतिबद्धता को स्कोडा सुपर केयर का भी सहयोग मिलता है, जिसके तहत चार वर्षों की मानक वारंटी, सड़क किनारे सहायता और निःशुल्क सर्विस श्रम की सुविधा दी जाती है। इसके अतिरिक्त, चुनिंदा स्थानों पर उपलब्ध स्कोडा एक्सप्रेस केयर के माध्यम से ग्राहकों को अधिक सुविधा और कम समय में सर्विस उपलब्ध कराई जाती है। ये सभी पहलें नेटवर्क के विस्तार के साथ वाहन स्वामित्व को अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने पर ब्रांड के फोकस को मजबूत करती हैं।

