डोंगरगढ़ के गोल बाजार में भीषण आग: किराया भंडार धधका, दमकल की टीम ने घंटों की मशक्कत से संभाला मोर्चा

Follow Us

डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित व्यस्त गोल बाजार में बुधवार को एक किराया भंडार में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटें और घना धुआं दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, भाटिया किराया भंडार में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोकने का प्रयास किया गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। दमकल विभाग की टीम आग पर पूरी तरह काबू पाने में जुटी रही। फिलहाल घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।