नियमितीकरण के मांग के लिए कर्मचारियों एकजुट..
विधानसभा में कर्मचारियों के मांगो के लिए न्याय संगत आवाज उठेगा…
नियमितीकरण सहित लंबित मांगों को लेकर कराया ध्यान आकर्षित
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के इतिहास में कर्मचारियों के हितों एवं अधिकारों के प्रति सदैव संवेदनशील रहे, 15 वर्षों तक प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं वर्तमान माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी से आज प्रातः छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एच.एम. कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों के नियमितीकरण सहित अन्य लंबित एवं न्यायोचित मांगों के शीघ्र निराकरण के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए माननीय विधानसभा अध्यक्ष महोदय का ध्यान आकर्षित किया तथा सकारात्मक पहल का अनुरोध किया।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी, डॉ. रविशंकर दीक्षित एवं प्रदेश प्रवक्ता पुरन दास उपस्थित रहे।
हम सभी स्वास्थ्य योद्धाओं को पूर्ण विश्वास है कि, छत्तीसगढ़ में एन.एच.एम. कर्मचारियों के हितों, अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा तथा न्यायोचित मांगों के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल अवश्य होगी।
