पेट्रोल-डीजल प्राइस टुडे : पेट्रोल रु.5 और डीजल रु.3 हुआ सस्ता, एलपीजी के बाद ईंधन पर भी मिली राहत

Follow Us

नई दिल्ली। जुलाई के पहले दिन आम लोगों और वाहन चालकों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती के बाद अब पेट्रोल और डीजल भी सस्ते हो गए हैं। प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दाम रु.5 प्रति लीटर और डीजल के दाम रु.3 प्रति लीटर घटाने का ऐलान किया है। नई दरें 1 जुलाई से पूरे देश में कंपनी के आउटलेट्स पर लागू हो गई हैं।

नायरा एनर्जी के देशभर में 7,000 से अधिक पेट्रोल पंप हैं। कंपनी के इस फैसले से निजी ईंधन बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सरकारी तेल कंपनियां भी कीमतों की समीक्षा कर सकती हैं, हालांकि फिलहाल इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने अपने रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।

इधर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में रु.180 से अधिक की कटौती की है। दिल्ली में इसकी कीमत घटकर रु.2,930 हो गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों को राहत मिलेगी। वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सरकार ने डीजल खरीद से जुड़ी एक अहम पाबंदी भी हटा दी है। अब किसी भी वाहन में एक दिन में 200 लीटर डीजल भरवाने की सीमा समाप्त कर दी गई है। साथ ही बड़े औद्योगिक और व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर लगी खरीद संबंधी रोक भी वापस ले ली गई है। इससे ईंधन आपूर्ति और कारोबार दोनों को राहत मिलने की उम्मी