बुलेट और मोपेड की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

Follow Us

दुर्ग। जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाकर मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, अमलेश्वर रोड पर देर रात करीब 11 से 12 बजे के बीच बुलेट और मोपेड की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक मृतक की पहचान यश शर्मा के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक और दोनों घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

घटना के बाद अमलेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।