धमतरी। जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कपालपोड़ी से एक बेहद ही हृदयविदारक और दुखद खबर सामने आई है। यहाँ बाजार चौक के पास स्थित एक तालाब में नहाने गई दो सगे संबंधियों की मासूम बच्चियों की डूबने से मौत हो गई।
इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे इलाके और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, आज मुहर्रम की छुट्टी होने के कारण स्कूल बंद था। सुबह करीब 9:30 बजे दोनों मासूम बच्चियां एक साथ गांव के ही बाजार चौक स्थित तालाब में नहाने के लिए गई थीं। इसी दौरान गहराई का अंदाजा न होने के कारण दोनों बच्चियां पानी में डूब गईं।
हादसे का पता तब चला जब गांव की ही एक महिला, प्रेमीन बाई, तालाब में नहाने पहुँचीं। उन्होंने तालाब के घाट पर बच्चियों के कपड़े और बाल्टी रखे हुए देखे, लेकिन आसपास कोई भी बच्चा दिखाई नहीं दिया। अनहोनी की आशंका को देखते हुए महिला ने तुरंत इसकी सूचना बच्चियों के परिजनों और ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने जब तालाब में तलाश की, तो दोनों बच्चियों के शव बरामद हुए। मृतक बच्चियां एक ही परिवार की बताई जा रही हैं, जिनकी उम्र महज 8 वर्ष थी। उनकी पहचान इस प्रकार हुई है।
