सूरजपुर। जिले के पम्पापुर ग्राम पंचायत के झारपारा मोहल्ले में एक घर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में सो रहे परिवार के चार सदस्यों को जान बचाकर बाहर भागना पड़ा। समय रहते सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो चुका था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं, अंबिकापुर में एक युवती की स्कूटी चोरी हो गई। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलजोरा निवासी सीता तिवारी 6 जून की शाम अपनी स्कूटी सड़क किनारे खड़ी कर आम तोड़ने लगी थीं। कुछ देर बाद लौटने पर स्कूटी गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी वाहन नहीं मिला तो उन्होंने सीतापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
