“संवाद से समाधान” अभियान के तहत डीसीपी पश्चिम ज़ोन में लगातार  जनजागरूकता अभियान जारी

Follow Us

रायपुर। पुलिस उपायुक्त पश्चिम संदीप पटेल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल शर्मा के मार्गदर्शन में “संवाद से समाधान” अभियान के तहत डीसीपी पश्चिम ज़ोन रायपुर में लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आपको बता दें की इस अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों, नागरिकों एवं ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशामुक्ति तथा यातायात नियमों के प्रति निरंतर जागरूक किया जा रहा है। वहीं “संवाद से समाधान” अभियान के तहत डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, एसीपी एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में निरंतर जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

थाना क्षेत्रवार संक्षिप्त विवरण

01. थाना आजाद चौक
आर.डी. तिवारी स्कूल, आमापारा, आजाद चौक

02. थाना सरस्वती नगर
साइंस कॉलेज में कार्यक्रम (एडीसीपी पश्चिम द्वारा)
चौबे कॉलोनी, रावण दहन मैदान में नागरिकों के साथ संवाद (एसीपी आजाद चौक द्वारा)

03. थाना कबीर नगर
होली हार्ट्स स्कूल, कबीर नगर

04. थाना पुरानी बस्ती
नगर माता बिन्नी बाई आत्मानंद स्कूल, भाठागांव (एसीपी द्वारा)
कुशालपुर मिट्टी खदान

05. थाना डीडी नगर
इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेज–2, सरोना (एसीपी द्वारा)
गिरिजा शंकर प्राथमिक शाला, रायपुर
वेंकटेश होटल, इंडियन ओवरसीज बैंक वालों के साथ बैठक (एसीपी द्वारा)

06. थाना आमानाका
अटल आवास, आमानाका
ग्राम तेंदुआ (एसीपी द्वारा)

07. थाना न्यू राजेंद्र नगर
महात्मा गांधी नगर, अमलीडीह, रायपुर
आदर्श नगर (एसीपी द्वारा कार्यक्रम)

08. थाना टिकरापारा
कमल विहार
बस स्टैंड भाठागांव, बस संचालक एवं एजेंट्स के साथ बैठक (डीसीपी पश्चिम द्वारा)

09. थाना मुजगहन
ग्राम दतरेंगा

साइबर जागरूकता

कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, नागरिकों एवं ग्रामीणों को प्रमुख रूप से निम्न बिंदुओं पर जानकारी दी गई –

• अनजान कॉल पर डर या लालच में आकर किसी भी प्रकार के लेन-देन से बचने की समझाइश
• ऑनलाइन वित्तीय ठगी से बचाव
• सोशल मीडिया अपराधों की पहचान
• फर्जी लोन ऐप से सतर्कता
• डिजिटल अरेस्ट जैसे नए साइबर फ्रॉड से बचाव
• संदिग्ध लिंक, एप्लीकेशन (APK) एवं अनजान कॉल से सतर्क रहने की सलाह
• साइबर ठगी होने पर 1930 पर कॉल कर तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराने की जानकारी
• साइबर क्राइम पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर स्वयं शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

महिला एवं बाल सुरक्षा

महिला सुरक्षा एवं बाल संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी प्रदान की गई—

• दहेज निषेध अधिनियम
• घरेलू हिंसा अधिनियम
• कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (POSH) अधिनियम
• POCSO एक्ट (बच्चों को लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम)

साथ ही आवश्यक हेल्पलाइन नंबर बताए गए—
1091 (महिला हेल्पलाइन) |
1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) |
112 (आपातकालीन सेवा) |

विद्यार्थियों, नागरिकों एवं ग्रामीणों द्वारा पुलिस के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रशंसा एवं आभार व्यक्त किया गया।
इस जनजागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में सुरक्षा, संवेदनशीलता एवं साइबर साक्षरता को बढ़ाना है।