रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के पावन पर्व पर दी जाने वाली सार्वजनिक छुट्टी की तारीख में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी नए संसोधित आदेश के मुताबिक, प्रदेश में पहले बकरीद के लिए 27 मई (बुधवार) को अवकाश तय किया गया था, जिसे अब आंशिक संशोधन करते हुए 28 मई (गुरुवार) कर दिया गया है। राज्य शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, साल 2026 की पूर्व घोषित छुट्टियों की सूची में यह बदलाव किया गया है। अब 28 मई को राज्य में सार्वजनिक और सामान्य अवकाश रहेगा। इस नए फैसले के तहत प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालय, बैंक, स्कूल-कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थान अब 28 मई को पूरी तरह बंद रहेंगे। आम जनता और कर्मचारियों की सुविधा के लिए सरकार ने यह संशोधित आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।
छत्तीसगढ़ में बकरीद की छुट्टी बदली: अब 27 के बजाय 28 मई को रहेगा सरकारी अवकाश

