0 कोरबा के तीन स्वास्थ्य केंद्रों में होना था भवन निर्माण
रायपुर। शासकीय निर्माण कार्यों में लापरवाही और निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा नहीं करने पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने दो ठेकेदार एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की है। मंडल ने मेसर्स विनायक इंफ्रास्ट्रक्चर और मेसर्स सार्थक ट्रेडर्स को काली सूची (ब्लैकलिस्ट) में डालने का आदेश जारी किया है।
मामला कोरबा जिले के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवासीय भवन निर्माण से जुड़ा है। इनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रंजना (विकासखंड कटघोरा), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उतरदा (विकासखंड पाली) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसान (विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा) शामिल हैं। अनुबंध के अनुसार इन निर्माण कार्यों को नौ महीने के भीतर पूरा किया जाना था, लेकिन ठेकेदार एजेंसियों की लापरवाही और काम की धीमी गति के कारण निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा नहीं हो सका।
नोटिस के बाद भी नहीं मिला संतोषजनक जवाब
निर्माण कार्यों में देरी और एजेंसियों की उदासीनता को देखते हुए मंडल ने संबंधित ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। हालांकि, निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने और कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर मंडल ने नियमानुसार कार्रवाई की।
इसके तहत मेसर्स विनायक इंफ्रास्ट्रक्चर (ब-वर्ग ठेकेदार, ष्टत्रद्गक्र12820) और मेसर्स सार्थक ट्रेडर्स (द-वर्ग ठेकेदार, ष्टत्रद्गक्र20160) को ब्लैकलिस्ट करने का आदेश जारी किया गया है।
लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई : अध्यक्ष
मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने कहा कि शासकीय निर्माण कार्य आम नागरिकों की सुविधाओं और जनहित से सीधे जुड़े होते हैं। इनमें लापरवाही, अनावश्यक देरी या निर्माण गुणवत्ता से समझौता स्वीकार्य नहीं है। प्रत्येक निर्माण एजेंसी को अनुबंध की शर्तों का पालन करते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करना होगा। जनहित के कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासनिक फेरबदल : 9 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को मिली नई जिम्मेदारी
वहीं, मंडल आयुक्त अवनीश कुमार शरण ने कहा कि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी और समयबद्ध क्रियान्वयन मंडल की प्राथमिकता है। ठेकेदारों को समय-सीमा, गुणवत्ता और अनुबंध की शर्तों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। मंडल ने संबंधित अधिकारियों को भी निर्माण कार्यों की सतत निगरानी और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
