सीएम विष्णु देव साय और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की सौजन्य भेंट, जनहित और आपसी तालमेल पर हुआ मंथन

Follow Us

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सौजन्य मुलाकात की। इस उच्च स्तरीय बैठक में दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच जनहित, सुशासन, स्मार्ट शहरी विकास और सार्वजनिक सुविधाओं के आधुनिकीकरण पर गहन चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप जनकल्याणकारी योजनाओं और जारी विकास कार्यों का रोडमैप साझा किया। दोनों नेताओं ने राष्ट्रीय प्रगति में राज्यों के आपसी समन्वय और सहभागिता को बेहद अहम बताया। इस दौरान कई समसामयिक मुद्दों पर भी सार्थक विमर्श हुआ।