ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक की महिला कांग्रेस कार्यकारिणी भंग, अल्का लांबा का कड़ा फैसला

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की सभी इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। इस आदेश के बाद प्रदेश स्तर से लेकर जिला, ब्लॉक और सीधे बूथ स्तर तक की वर्तमान कार्यकारिणी पूरी तरह से खत्म हो गई है। कांग्रेस आलाकमान के इस अचानक और बड़े फैसले से राज्य के राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा ने इस फैसले की वजह साफ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत, सक्रिय और प्रभावशाली बनाने के लिए यह संगठनात्मक पुनर्गठन का फैसला लिया गया है। उन्होंने साफ संकेत दिए हैं कि संगठन में अब निष्क्रिय नेताओं की छुट्टी होगी। नई कार्यकारिणी के गठन में केवल उन्हीं चेहरों को जगह मिलेगी जो सदस्यता अभियान में सक्रिय रहे हैं, जिनका मजबूत जनसंपर्क है और जो संगठन के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। जल्द ही नए और संघर्षशील चेहरों के साथ छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की नई टीम का एलान किया जाएगा।