गुवाहाटी रवाना होंगे सीएम साय और दोनों डिप्टी सीएम, हिमंता सरकार के शपथ समारोह में करेंगे शिरकत

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम असम की राजधानी गुवाहाटी के दौरे पर जाएंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार तीनों नेता शाम 7:30 बजे विशेष विमान से रायपुर से रवाना होंगे। मुख्यमंत्री और प्रतिनिधिमंडल गुवाहाटी में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 12 मई को वे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा की नई कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि, समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय नेता और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री साय और दोनों डिप्टी सीएम दोपहर करीब 2 बजे रायपुर लौट आएंगे।