नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आज 10 मई को 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। 93 हजार से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। अगर आपको बोर्ड की वेबसाइट या अन्य माध्यमों से रिजल्ट देखने में परेशानी हो रही है तो आप यहां क्लिक करके सीधा रिजल्ट पेज पर जा सकते हैं और रिजल्ट देख सकते हैं। आपको बता दें की इस वर्ष हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में कुल 93,564 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। परीक्षाएं 3 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की गई थीं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 1 अप्रैल के बीच संपन्न हुई थीं। रिजल्ट आज 10 मई को जारी कर दिया गया है। रिजल्ट्स के अनुसार 88.87% बच्चों ने परीक्षा पास की है।
वहीं उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए बोर्ड ने प्रदेशभर में लगभग 41 मूल्यांकन केंद्र बनाए थे। इन केंद्रों पर 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की कॉपियों की जांच की गई। इस प्रक्रिया में करीब 5 हजार शिक्षकों की सेवाएं ली गईं। अगर पिछले साल की बात करें तो 2025 में हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट 15 मई को घोषित किया गया था। उस वर्ष कुल 79.08 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए थे। कांगड़ा जिले की साइना ठाकुर ने 99.43 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया था। पिछले साल के परिणाम में छात्राओं का प्रदर्शन विशेष रूप से शानदार रहा था। मेरिट सूची के टॉप-10 में 88 छात्राएं और 29 छात्र शामिल हुए थे। खास बात यह रही कि पहले चार स्थानों पर केवल बेटियों ने ही कब्जा जमाया था। परीक्षा में प्रदेशभर से लगभग 95 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया था।
