सीएम साय से एमपी मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष की मुलाकात, मत्स्य क्षेत्र के विकास पर हुई अहम चर्चा

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मध्य प्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम बॉथम ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच मत्स्य पालन क्षेत्र के विकास और मछुआरा समुदाय के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बीच आपसी सहयोग को और मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया। खास तौर पर मछुआरों की आजीविका, आधुनिक तकनीकों के उपयोग और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. लखन लाल धीवर भी मौजूद रहे।