भिलाई में 5 साल की बच्ची के साथ रेप

Follow Us

 

दुर्ग। शनिवार- रविवार भिलाई दुर्ग में आपराधिक पृष्ठभूमि का दिन रहा शनिवार की सुबह एसटीएफ के आरक्षक की पत्नी और बेटे की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में 5 साल के मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना ने भिलाई दुर्ग पुलिस को हिला कर रख दिया इस मामले में आरोपी हिरासत में हैं अभी इस मामले की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि खुर्सीपार इलाका बालाजी नगर में बहन के साथ छेड़छाड़ से नाराज भाई ने दो युवकों को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

दोनों युवकों का इलाज बीएम शाह अस्पताल में जारी है रविवार के सुबह-सुबह जेवरा सिरसा पुलिस चौकी के अंतर्गत करहीडीह गांव के समीप 40 साल के एक व्यक्ति का सिर कुचला हुआ लाश मिलने से पुलिस के अधिकारी घटनास्थल की ओर भाग खड़े हुए मृतक की पहचान बेमेतरा निवासी के रूप में हुई आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया है। अभी यह घटना पूरी तरह जांच के दायरे में ही थी कि सुबह 6:00 बजे दुर्ग सराफा मार्केट में तीन नकाबपोश ने लूट की नीयत से जेवलरी दुकान के सुरक्षा गार्ड पर चाकू से हमला कर भाग खड़े हुए सुरक्षा गार्ड को अस्पताल में भर्ती किया गया था कि खुर्सीपार थाना क्षेत्र के बापू नगर में 60 वर्षीय की व्यक्ति ने 30 साल के युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर डाली आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।