एकलव्य छात्रावास के बाथरूम में 9वीं के छात्र का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

Follow Us

सक्ती। जिले के एकलव्य आदर्श बालक छात्रावास, ग्राम पलाड़ी खुर्द में गुरुवार सुबह एक 9वीं कक्षा के छात्र का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान उमेश कंवर के रूप में हुई है, जो ग्राम बासिन का निवासी था और छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, सुबह अन्य छात्रों को छात्रावास के बाथरूम में उमेश अचेत अवस्था में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन उसे तत्काल सक्ती जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। परिजनों का आरोप है कि इससे पहले भी छात्रावास प्रबंधन की शिकायत को लेकर वे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे।