रविवार का खानपान बदल सकता है पूरे सप्ताह का असर! जानिए किन चीजों से बनानी चाहिए दूरी

Follow Us

रविवार को अधिकांश लोग छुट्टी का आनंद लेने के लिए बाहर खाना, फास्ट फूड या मनपसंद व्यंजनों का सेवन करते हैं। हालांकि धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन खानपान में थोड़ी सावधानी बरतना लाभकारी माना जाता है। मान्यता है कि, रविवार सूर्यदेव को समर्पित होता है, जो ऊर्जा, स्वास्थ्य और आत्मविश्वास के प्रतीक हैं।

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, रविवार को कुछ खाद्य पदार्थों से परहेज करने की सलाह दी जाती है। इनमें काली उड़द, मसूर दाल, अत्यधिक नमक और कुछ तामसिक भोजन शामिल हैं। माना जाता है कि इनका अधिक सेवन शरीर में आलस्य और मानसिक अस्थिरता बढ़ा सकता है। इसके अलावा, मांसाहार और शराब से भी दूरी बनाए रखने की बात कही जाती है। कई धार्मिक मान्यताओं में रविवार को सात्विक भोजन को प्राथमिकता दी जाती है, जिससे मन और शरीर दोनों संतुलित रहते हैं।

कुछ विशेषज्ञ खट्टे खाद्य पदार्थों जैसे नींबू, इमली, खट्टी दही और अत्यधिक अम्लीय फलों का सीमित सेवन करने की सलाह देते हैं। वहीं गुड़, गेहूं और मौसमी फलों का सेवन लाभकारी माना जाता है। रविवार को संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और सकारात्मक सोच के साथ बिताने से पूरे सप्ताह ऊर्जा और उत्साह बनाए रखने में मदद मिल सकती है। इसलिए छुट्टी का आनंद लेते हुए खानपान पर भी ध्यान देना जरूरी है।