रायपुर । राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक तेज करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक को बचाने पहुंचे एक पुलिस आरक्षक भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए।
मृतक की पहचान रमेश ठाकुर (32), निवासी बिल्हा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रमेश किसी काम से विधानसभा थाना आया था। इसी दौरान वह थाना परिसर के बाहर लगे वाटर कूलर के पास पानी पीने पहुंचा। जैसे ही उसने वाटर कूलर को छुआ, अचानक तेज विद्युत प्रवाह की चपेट में आ गया और जमीन पर गिर पड़ा।
दिल्ली-NCR में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, अस्पतालों को इमरजेंसी अलर्ट
रमेश को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे पुलिस आरक्षक भी करंट की चपेट में आ गए और झुलस गए। घायल आरक्षक को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद थाना परिसर में हड़कंप मच गया। घटना में युवक की मौत के बाद वाटर कूलर में करंट कैसे आया, इसे लेकर जांच की जा रही है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
