गाजियाबाद। मोदीनगर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और दो संदिग्ध बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपी हाल में एक महिला से हुई लूट की वारदात में शामिल थे। पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवक टीम को देखकर भागने लगे। पीछा करने पर उनकी मोटरसाइकिल सड़क पर पड़ी ईंटों के कारण फिसल गई। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस पर 315 बोर के तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया।
दिल्ली-NCR में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, अस्पतालों को इमरजेंसी अलर्ट
पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर घायल आरोपी को अस्पताल पहुंचाया। पूछताछ में उसकी पहचान फारूक और दूसरे आरोपी की पहचान कासिम के रूप में हुई है। दोनों मेरठ के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से महिला से लूटे गए पीली धातु के कुंडल, 315 बोर का तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद करने का दावा किया है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के आपराधिक इतिहास और अन्य घटनाओं में उनकी संभावित भूमिका की भी जांच की जा रही है। उपचार पूरा होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रखड़ पुण्या मेले में निहंग की हत्या, अस्पताल के पीछे मिला गोलियों से छलनी शव
