मुंबई। अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) ने रिलीज से पहले ही शानदार शुरुआत कर दी है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और पेड प्रीव्यू व ओपनिंग डे की टिकट बिक्री से फिल्म ने करीब 1 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक, एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े फिल्म के लिए मजबूत संकेत दे रहे हैं। 25 जून को होने वाले पेड प्रीव्यू और 26 जून की रिलीज को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी और कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। करीब 30 सितारों से सजी इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है। ट्रेलर और गानों को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद फिल्म को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसे मौजूदा फिल्मों से मुकाबला करना होगा। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुछ बदलाव के बाद इसे UA 16+ सर्टिफिकेट दिया है। अब नजरें फिल्म की ओपनिंग और दर्शकों की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।
