भिलाई स्टील प्लांट में कॉपर केबल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 11.2 किलो वायर बरामद

Follow Us

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) परिसर में प्रवेश कर कॉपर केबल वायर चोरी करने वाले दो आरोपियों को भिलाई भट्ठी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 11.200 किलोग्राम कॉपर केबल वायर बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 8 हजार रुपए बताई गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 19 नवंबर को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), बीएसपी भिलाई इकाई की ओर से थाना भिलाई भट्टी में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि भिलाई स्टील प्लांट के एसएमएस-03 स्थित कोयला क्षेत्र के पास से दो व्यक्तियों ने संयंत्र परिसर में प्रवेश कर कॉपर केबल वायर के टुकड़े चोरी कर लिए थे। चोरी का सामान लेकर बाहर निकलते समय दोनों को मरोदा रेलवे गेट के पास CISF जवानों ने पकड़ लिया। CISF की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दोनों की चोरी की घटना में संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 11.200 किलोग्राम कॉपर केबल वायर जब्त किया।

सलधा में बनेगा विश्व का ऐतिहासिक लक्षेश्वर धाम, सवा लाख शिवलिंगों की होगी स्थापना

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंदन बाग (20 वर्ष) और तामेश्वर निहाल (20 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों शंकर पारा, स्टेशन मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग के निवासी हैं। पुलिस ने 19 नवंबर को दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्रवाई में थाना भिलाई भट्ठी के थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र दुबे, प्रधान आरक्षक परस राम साहू और जगतपाल जांगड़े तथा आरक्षक बालेन्द्र द्विवेदी, युगल देवांगन, जयनारायण यादव एवं आशीष प्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अवैध मुरूम खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, जेसीबी और ट्रैक्टर जब्त कर वसूला 61,984 रुपये जुर्माना

दुर्ग पुलिस ने औद्योगिक प्रतिष्ठानों से अपने परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बनाए रखने की अपील की है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या चोरी की आशंका होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने कहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों की संपत्ति की चोरी और नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।