जशपुरनगर। जिले में अवैध खनिज उत्खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी और ट्रैक्टर जब्त किया है। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत प्रकरण दर्ज कर संबंधित पक्ष से 61,984 रुपये की अर्थदंड एवं समझौता राशि वसूल कर खनिज मद में जमा कराई गई है।
खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, समाचार पत्रों में अवैध खनन से संबंधित प्रकाशित खबरों के आधार पर विभिन्न स्थानों पर जांच की गई। 27 अगस्त 2026 को कोबडो पहाड़ में जेसीबी से खुदाई कर मुरूम निकालने संबंधी खबर प्रकाशित होने के बाद 31 अगस्त को ग्राम सरूडीह में जांच की गई। हालांकि, जांच के दौरान मौके पर जेसीबी से खुदाई या मुरूम परिवहन होता नहीं पाया गया।
इसी तरह 11 अक्टूबर को ग्राम गुटरे, ग्राम पंचायत कनमोरा के चांपाटोली क्षेत्र में एनएच-43 किनारे मुरूम उत्खनन की खबर के संबंध में 15 अक्टूबर को जांच की गई। यहां भी मौके पर मुरूम खनन होते नहीं मिला।
वहीं, 3 नवंबर को तहसील जशपुर के ग्राम डोड़काचौरा में जांच के दौरान अवैध मुरूम उत्खनन करते हुए जेसीबी क्रमांक OD23 स् 9343 और मुरूम का अवैध परिवहन करते हुए महिंद्रा 415 ट्रैक्टर पकड़ा गया। विभाग ने दोनों वाहनों को जब्त कर अधिनियम की धारा 21 के तहत प्रकरण दर्ज किया। इसके बाद 61,984 रुपये की अर्थदंड एवं समझौता राशि जमा कराई गई।
अंगदान करने वाले परिवारों का सम्मान समाज में मानवता की भावना को मजबूत करने की पहल : डॉ. अतुल मलिकराम
खनिज विभाग ने बताया कि जिले में अवैध खनन और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ आगे भी जांच और वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

