सियोल। दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान के वरिष्ठ राजनयिकों ने सोमवार को टेलीफोन पर बातचीत की। तीनों देशों की बातचीत उत्तर कोरिया की ओर से हाल ही में बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च किए जाने के बाद हुई है। यह जानकारी दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने दी है। दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) के अनुसार, रविवार को प्योंगयांग ने ईस्ट सी की तरफ दो कम दूरी वाली बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। यह इस साल देश का 14वां बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च था और पिछले आठ दिनों में पहला।
मंत्रालय ने क्या बताया?:
मंत्रालय के अनुसार, कोरियाई प्रायद्वीप नीति के महानिदेशक बेक योंग-जिन ने अमेरिकी विदेश विभाग में पूर्वोत्तर एशिया के लिए डिप्टी असिस्टेंट सेक्रेटरी डेविड विलेजोल और जापान के विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ताकाशी अरियोशी से बातचीत की।
भाद्रपद पूर्णिमा 2026: इस शुभ तिथि पर मिलेगा विशेष पुण्य, जानें पूजा के नियम
किस मुद्दे पर हुई चर्चा?:
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘तीनों अधिकारियों ने जरूरी जानकारी साझा की और भविष्य में की जाने वाली कार्रवाई पर चर्चा की।’ बयान में आगे कहा गया, ‘जब भी उत्तर कोरिया बैलिस्टिक मिसाइलें लॉन्च करता है, तो तीनों देशों के विदेश मामलों के अधिकारी जानकारी और आकलन को तुरंत साझा करने के लिए एक चैनल का इस्तेमाल करते हैं।’
शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को किए गए ये लॉन्च अमेरिकी नौसेना के 7वें बेड़े के नेतृत्व में बहुराष्ट्रीय समुद्री अभ्यास ‘पैसिफिक वैनगार्ड’ और अन्य क्षेत्रीय सैन्य गतिविधियों के जवाब में किए गए प्रतीत होते हैं। इस कदम को एक बाहरी संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है कि प्योंगयांग अपनी सैन्य क्षमताओं को मजबूत करने की कोशिशें जारी रखेगा। यह सब मंगलवार से शुरू हो रहे यूएन जनरल असेंबली के सत्र और गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच होने वाली बैठक से पहले हो रहा है।
वामन जयंती 2026: इस दिन करें भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
उत्तर कोरिया ने मिसाइलों लॉन्च की जानकारी दी?:
ट्रंप की ओर से उत्तर कोरिया के प्रति नरमी दिखाने के बावजूद उत्तर कोरिया ने अपने मिसाइल परीक्षण जारी रखे हैं। ट्रंप ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के साथ बातचीत फिर से शुरू करने की इच्छा भी जताई है। इस बीच, सोमवार सुबह तक उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने देश के हालिया मिसाइल लॉन्च पर कोई जानकारी नहीं दी। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने रविवार को ईस्ट सी की ओर कुछ घंटों के अंतराल पर दागी गईं दो कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों के लॉन्च का कोई जिक्र नहीं किया। आमतौर पर उत्तर कोरिया अपने मिसाइल परीक्षणों की जानकारी अगले दिन देता रहा है, हालांकि हाल के महीनों में यह पैटर्न अनियमित हो गया है।
